हजारीबाग, अप्रैल 21 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि । विभावि के कला भवन स्थित स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को लू एवं गर्म हवा से बचाव के विषय पर एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि हीट वेव पर मीडिया और सरकारी तंत्र अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हमें सचेत कर रही है। अब हमारा दायित्व है कि हम स्वयं को परिवार को तथा अपने संपर्क में आने वाले सबको सचेत करें। मौके पर शोधार्थी रवि विश्वकर्मा द्वारा तैयार पीपीटी के माध्यम से झारखंड के विभिन्न अखबारों में प्रकाशित हीट वेव, येलो अलर्ट तथा बढ़ते तापमान की खबर को स्मार्ट बोर्ड पर दर्शाया गया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से तप रहा औरंगाबाद, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, पेज 4 लीड शोधार्थी धर्मेंद्र कुमार ने नेशनल प्रोगाम ...