हजारीबाग, अप्रैल 5 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के प्रशासन ने कार्यशैली में सुधार को लेकर सख्ती दिखाते हुए 17 शिक्षककेत्तर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये कर्मचारी औचक निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति अपने-अपने कार्यालयों से अनुपस्थित पाए गए थे। इस संबंध में कुलसचिव डॉ. प्रणिता ने रविवार को बताया कि कर्मचारियों के समय पर नहीं आने और बिना सूचना अनुपस्थित रहने की मौखिक शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। ऐसे सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से विश्वविद्यालय के कार्य प्रभावित होते हैं और इसका सीधा असर विद्यार्थियों पर पड़ता है। साथ ही, समय पर और निष्ठा से कार्य करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.