हजारीबाग, अप्रैल 17 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर के जीवन और दर्शन पर एक दीवार पत्रिका का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, गुरु नानकदेव कॉलेज धनबाद के प्राध्यापक अभिषेक सिंह ने उक्त दीवार पत्रिका का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया। ज्ञात हो कि विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह तथा शोधार्थी विकास कुमार यादव, प्रतीक कुमार, नीरज कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार तथा संजना मासूम के निर्देशन में प्रथम समसत्र के विद्यार्थियों ने उक्त दीवार पत्रिका की रचना की। इस अवसर पर विभाग के चतुर्थ व प्रथम समसत्र के छात्र छात्राएं मौजूद थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.