हजारीबाग, अप्रैल 18 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि में शनिवार को विकसित भारत के लिए अनुसंधान : समस्या की पहचान से लेकर नीतिगत प्रभाव तक विषय पर एक व्याख्यान स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि इंटर यूनिवर्सिटी एक्सलेटर सेंटर , नई दिल्ली के निदेशक प्रो अविनाश चंद्र पांडेय ने उक्त विषय पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभाशाली छात्रों को आधुनिक विज्ञान और मिशनों से जोड़ने के महत्व पर बल दिया। उदाहरण स्वरूप बताया गया कि एक छात्र, जिसने एक कक्षा में नींद के कारण ध्यान नहीं दिया था, लेकिन बाद में सांख्यिकी और गणित के जटिल प्रश्नों को हल कर दिया। यह भी पढ़ें- शोध समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम: डॉ अर्चना कहा कि सजीव और निर्जीव सब कुछ दिव्य है।...