हजारीबाग, मई 12 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में सोमवार को प्लास्टिक के संवहनीय तथा दायित्वपूर्ण उपयोग पर एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के विद्यार्थियों ने आनलाईन विवि परिसर में प्लास्टिक फुटप्रिंट का आकलन करने से संबंधित सर्वेक्षण में हिस्सा लिया। पीजी वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा संचालित इस ऑनलाइन सर्वेक्षण में विद्यार्थियों से 21 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न के पांच उत्तर उपलब्ध कराए गए। इसमें से विद्यार्थियों को किसी एक उत्तर पर क्लिक करना था। सर्वेक्षण की जानकारी देते हुए वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार ने बताया इसका उद्देश्य है विद्यार्थियों में प्लास्टिक के व्यक्तिगत उपभोग के प्रति जागरूक करना तथा प्लास्टिक के दायित्वपूर्ण उपयोग के प्रति संवेदीक...