हजारीबाग, अगस्त 13 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधिविभावि में राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस के अवसर पर बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा आर्यभट्ट सभागार में पुस्तकालय विज्ञान के प्रणेता डॉ एसआर रंगनाथन के छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो सीबी शर्मा ने व्यक्ति के जीवन में पुस्तक और पुस्तकालय की भूमिकाओं के विविध आयामों की चर्चा की। साथ ही बदलते दौर में ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों एवं पुस्तकालय के बदलते स्वरूप के बारे में बताया।छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने पुस्तकालय के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए जीवन में पुस्तक की महत्ता से विद्यार्थियों को रूबरू करवाया। यह भी पढ़ें- पुस्तकालय का कोई विक्ल...