हजारीबाग, फरवरी 5 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि में ऑनर्स-विद-रिसर्च पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र छात्राएं 5 से 9 फरवरी तक सातवें समसत्र में नामांकन के लिए आवेदन समर्पित कर सकते हैं। 10 फरवरी को मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 10 से 14 फरवरी तक नामांकन लिया जा सकता है। इस संबंध में विवि ने एक अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि किन महाविद्यालयों में 'ऑनर्स विद रिसर्च' के पाठ्यक्रमों का संचालन नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में चार-वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के अंतर्गत किस विषयों में लिया जाएगा। वैसे महाविद्यालय को संबंधित विषयों में नामांकन लेने की अनुमति प्रदान की गई है। ज्ञात हो कि राज्य के उच्च शिक्षा निदेशक ने पूर्व में एक पत्र द्वारा इस संबंध में कुछ दिशा निर्देश विश्वविद्यालय को दिए थे। जिसके आधार प...