हजारीबाग, जून 1 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि । विभावि में इक्यूटी-सेन्टर्ड हाईयर एजुकेशन : इंटिग्रेटेड भारतीय जन परम्परा एंड आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस विषय पर आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समन्वय के माध्यम से समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का उद्देश्य मौके पर मुख्य अतिथि आईयूसीटीई, बीएचयू के निदेशक एवं संरक्षक प्रो प्रेम नारायण सिंह ने भारत शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि भारत वह स्थान है जहां लोग ज्ञान की साधना में निरंतर लीन रहते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख किया कि मनुष्य की अंतर्निहित पूर्णता को बाहर निकालना चाहिए। वक्ता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एक साधन बताया और प्...