हजारीबाग, अगस्त 1 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना था।संगोष्ठी की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ एचएन सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग शिक्षकों ने विद्यार्थियों के अध्ययन, परीक्षा परिणाम, परियोगात्मक कार्यों और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की। मौके पर अभिभावकों ने भी अपने सुझाव और विचार रखे तथा विभाग की शैक्षणिक पहलों की सराहना की। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में अभिभावकों की भूमिका समान रूप से...