विभावि बनेगा सेंटर आफ डिसेबिलिटी स्टडीज : कुलपति
हजारीबाग, मई 25 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि को सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विवि एक ऐसे केंद्र के रूप में कार्य करेगा जो विद्यालय और महाविद्यालय में पढ़ रहे विशिष्ट अधिगम अक्षमता वाले शिक्षार्थियों को मुख्य धारा में शामिल करने पर कार्य करेगा। उक्त बातें सोमवार को विभावि के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षकों का क्षमता निर्माण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में कही। कहा कि इस तरह के प्रावधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी जोड़े गए हैं। इसके तहत विवि और महाविद्यालयों को अब ऐसे विद्यार्थियों की देखभाल के लिए विद्यालयों का हाथ थामना होगा । इससे राज्य के विद्यालयों के शिक्षकों का संवेदीकरण व समय उपयोगी कार्य सिद्ध होगा । कहा कि कभी-कभी मंदबुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.