हजारीबाग, अप्रैल 22 -- हजारीबाग, हिटी। विभावि पीजी भूगोल विभाग में बुधवार को पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सरोज कुमार सिंह ने की। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, नवीकरणीय ऊर्जा तथा प्लास्टिक प्रदूषण जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एवं वन क्षरण मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है।उन्होंने जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, जल संकट तथा जैव विविधता में गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए परिस्थितियाँ और भी गंभीर हो जाएंगी। यह भी पढ़ें- अन्नदा कॉलेज में प...