हजारीबाग, सितम्बर 9 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि पीजी इतिहास विभाग की ओर से विवेकानंद सभागार में भारतीय ज्ञान परंपरा का विऔपनिवेशीकरण इतिहासलेखन और अतीत से लेकर वर्तमान तक ज्ञान के निर्माण में इसका योगदान विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पहले झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद सत्र प्रारंभ हुआ। कुल दो सत्र संचालित हुआ । प्रथम सत्र में पैनल डिस्कशन और इंटरएक्टिव सेशन तथा द्वितीय सत्र में शोधपत्र प्रस्तुतीकरण हुई।

प्रोफेसर श्याम नारायण लाल का वक्तव्य मौके पर प्रोफेसर श्याम नारायण लाल ने कहा कि वर्तमान के वैज्ञानिक अनुसंधान आधुनिक समाज व संस्कृति के धर्मनिरपेक्ष बौद्धिक जगत को भी आलोकित करता है । भारतीय ज्ञान परंपरा निश्चित रूप...