हजारीबाग, मार्च 14 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय को पीएम उषा मेरु विकसित करने के लिए प्राप्त 99.7 करोड़ रुपयो की परियोजना की प्रगति की समीक्षा शनिवार को की गई। आर्यभट्ट सभागार में आयोजित उक्त बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने की। कुलपति ने बताया की बिहार-झारखंड का पहला और इकलौता विनोबा भावे विश्वविद्यालय है जिसे मेरु विश्वविद्यालय बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह विश्वविद्यालय का स्टारशिप प्रोजेक्ट बनने जा रहा है। यह हम सबको दूसरे के बच्चों के लिए बहुत कुछ करने का अवसर प्रदान करेगा। इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा विभावि को पीएम उषा मेरु परियोजना के लिए चयन किया गया है तथा इस योजना के लिए 99.7 करोड़ रुपए की राशि भी आवंटित की गई है...