हजारीबाग, जून 22 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि संचालित फिजियोथेरेपी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ मेराज नबी सिद्दीकी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के निर्देशों के आलोक में कुलपति प्रोफेसर चन्द्र भुशन र्शमा ने रेड रिबन क्लब के गतिविधियों के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में डॉ सिद्दीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों तथा विभिन्न राज्य एड्स नियंत्रण समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लब की स्थापना, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना, एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है ।बताते चलें कि डॉ मेराज नबी सिद्दीकी फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उभरते हुए युवा विशेषज्ञ हैं। उन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान के...