हजारीबाग, मई 23 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि पीजी जंतु विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने जैवविविधता संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ केके गुप्ता ने कहा कि मानव गतिविधियों के कारण तेजी से लुप्त हो रही प्रजातियों एवं प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत अपने आसपास के क्षेत्रों से करनी होगी। कार्यक्रम में हजारीबाग की जैवविविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला गया । यह भी पढ़ें- पेड़-पौधों व जीव-जन्तुओं की सुरक्षा जरूरी विद्यार्थियों ने पीपीटी...