हजारीबाग, मई 19 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि स्नातकोत्तर भूगर्भ शास्त्र विभाग में मंगलवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता जम्मू विश्वविद्यालय के प्रो पंकज कुमार श्रीवास्तव ने डायमंड ग्रेडिंग विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ एचएन सिन्हा ने किया। उक्त जानकारी देते हुए डॉ सिन्हा ने बताया कि मुख्य वक्ता ने हीरो की गुणवत्ता निर्धारण की वैज्ञानिक प्रक्रिया से विद्यार्थियों को परिचित कराया। डायमंड ग्रेडिंग के अंतर्गत कट , कलर , क्लेरिटी , तथा कैरेट वेट के विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इन मानको के आधार पर ही किसी हीरे की गुणवत्ता और मूल्य का निर्धारण किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को प्राकृतिक एवं कृत्रिम हीरो की पहचान के तरीके भी बताए । आधुनिक प्रशिक्षण तकनीक तथ...