हजारीबाग, मार्च 13 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि के प्रबंधन विभाग से बीबीए सत्र 2023-26 के तीन छात्रों का चयन आईसीआईसीआई बैंक में हुआ है। चयनित छात्रों में स्मृति कुमारी, पल्लवी रानी तथा गौरव नारायण सिंह शामिल हैं। इन सभी का चयन रिलेशनशीप मैनेजर के पद पर किया गया है। जिसके लिए लगभग 4.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का ऑफर दिया गया है।यह जानकारी प्लेसमेंट सेक्शन के डॉ मीता रानी सिंह ने दी। बताया कि चयन प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न हुई। छात्रों ने सभी चरणों में बेहतर करते हुए सफलता अर्जित की। विभाग के निदेशक डॉ मोहम्मद मोख्तार आलम ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...