हजारीबाग, मई 18 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि के नए प्रभारी कुलसचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को बनाया गया है । कुशवाहा पीजी स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक व वर्तमान वित्त पदाधिकारी है। इस संबंध में शनिवार को देर शाम विवि ने अधिसूचना जारी की । इसी के साथ लगभग एक वर्ष से चली आ रही कुलसचिव पद को लेकर अनिश्चितता का महौल समाप्त हो गया । मजे की बात यह है कि कुशवाहा इसी विवि से पढ़ाई की और आज इसी विवि का की पर्सन बन गए। झारखंड लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर 2008 में संत कोलंबा महाविद्यालय में इनकी नियुक्ति हुई थी । बाद में वह विवि के वित्त पदाधिकारी नियुक्त किए गए और उनका स्थानांतरण विवि मुख्यालय स्थित पीजी अर्थशास्त्र विभाग में कर दिया गया।इनकी छवि एक सुलझे हुए, मृदुभाषी, शिक्षक की है। अपने को लो-प्रोफाइल रखते हुए कार्यों के त्वर...