हजारीबाग, सितम्बर 3 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में महिलाओं को मिलने वाले विशेष अवकाश (स्पेशल लीव) की स्वीकृति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विशेष अवकाश के लिए प्रक्रियाएँ विश्वविद्यालय के हालिया आदेश में महिला पदाधिकारियों, डीन, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य और प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर स्पेशल लीव लेने के लिए कुलसचिव की अनुशंसा के बाद कुलपति से स्वीकृति लेना अनिवार्य किया गया है। महिलाओं से जुड़े इस संवेदनशील अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय में चर्चा है कि इसकी प्रक्रिया कितनी गोपनीय और निजता का सम्मान करने वाली होनी चाहिए।

महिलाओं की निजता और गरिमा सवाल उठ रहा है कि व्यक्तिगत और संवेदनशील कारणों से लिए जाने वाले विशेष अवकाश की जानकारी को सीमित स्तर पर रखते हुए केवल सूचना की व्यवस्था होन...