विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- लालकुआं। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान 1947 के भारत विभाजन में दिवंगत लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और लघु फिल्म दिखाई गई। बीएड विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में हेमराज सिंह, काजल, ईशा व कंचन के 'शहीद भगत सिंह' पोस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा, सपना, शिवानी व शिवांशी के लक्ष्मीबाई पोस्टर द्वितीय और मनोज, मनीषा, मानसी व मान्यता के डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आधारित पोस्टर को तृतीय रहा। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. सीमा श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. अंजुम अली व समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: डिग्री कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.