विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा जनों ने निकाला मौन जुलूस
चंदौली, अगस्त 15 -- चंदौली, संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री राकेश बिंद एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा के बाद नगर में एक मौन जुलूस स्मृति के रूप में निकाला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री ने ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत में 14 अगस्त को मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय स्मृति दिवस है। इस दिन 1947 के भारत विभाजन के दौरान पीड़ितों और लोगों के कष्टों को याद किया जाता है। यह भी पढ़ें- राणा शिक्षण शिविर इंटर कॉलेज में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.