विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बच्चों को दी जानकारी
हाथरस, अगस्त 14 -- सादाबाद संवाददाता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर आज कंपोजिट विद्यालय सादाबाद द्वितीय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को देश के विभाजन के दौरान घटित घटनाओं और उससे जुड़ी विभीषिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभाजन के दौरान लोगों को झेलनी पड़ी कठिनाइयों तथा आपसी सौहार्द और एकता के महत्व के बारे में बताया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह, योगेश शरण शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विभाजन की कठिन परिस्थितियों के बारे में दी जानकारी यह भी पढ़ें- स्मृति दिवस मनाया गया यह भी पढ़ें- Gauriganj News: विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शनी में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.