मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामेश्वर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर के नेतृत्व में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय की एनसीसी एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने किया। डॉ.राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में एनएएस के स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट्स द्वारा संयुक्त रूप से महाविद्यालय में हर घर तिरंगा रैली का आह्वान किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.(डॉ.)मनोज कुमार एवं निर्देशन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनामिका, डॉ. हरिश्चंद्र प्रसाद यादव ने किया। यह ...