संभल, अगस्त 14 -- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत के तत्वावधान में सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए छात्राओं को इतिहास से सीख लेने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का संदेश दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज और माता जीजाबाई के प्रसंग का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि माता के संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से संस्कारवान, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विभाजन की कठिन परिस्थितियों के बारे में दी जानकारी उन्होंने छात्राओं को म...