फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में नागरिक 15 सितंबर तक भाग ले सकते हैं। मायगोव के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत विभाजन के इतिहास, संघर्ष और विस्थापन की पीड़ा से परिचित कराना है। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिले के युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों, कॉलेज छात्रों और आम नागरिकों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल ऑनलाइन क्विज नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के महत्व को समझने का अवसर है। विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया था। उनके संघर्ष और त्याग को समझना युवा पीढ़ी के लिए जरूरी है। उपायुक्त...