विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आज होगा आयोजन
भदोही, अगस्त 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन 14 अगस्त शुक्रवार को पटेल नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में होगी। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभाजन में हुई मानवीय त्रासदी, विस्थापन एवं पीड़ा को स्मरण करते हुए प्रभावित परिवारों एवं दिवंगत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त की जाएगी।कार्यक्रम में अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी तथा संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इसके माध्यम से विभाजन के दौर की परिस्थितियों एवं उससे जुड़ी मानवीय पीड़ा को स्मरण करने के साथ ही नई पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों की स्मृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.