विभाजन विभीषिका की डॉक्यूमेंट्री देखकर भावुक हुए लोग
ललितपुर, अगस्त 14 -- ललितपुर। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अतर्न्गत शुक्रवार को कल्याण सिंह सभागार में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का आयोजन हुआ। जिसमें देश विभाजन के समय उत्पन्न परिस्थितियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री देख लोगों की भावनाएं हिलोरे मारने लगीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चन्द्र रावत, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चन्द्रशेखर पंथ, सांसद कार्यालय प्रभारी दिनेश गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सूचना विभाग की ओर से ऑडिटोरियम के बेसमेंट में लगायी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस सम्बंधी अभिलेखीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.