विभाजन विभीषिका: पाकिस्तान से भारत आए परिवार को किया गया सम्मानित
बागपत, अगस्त 15 -- बागपत। विकास भवन में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ डीएम अस्मिता लाल ने किया। प्रदर्शनी में 52 पोस्टरों के माध्यम से वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और उस दौर के मानवीय संघर्ष को दर्शाया गया। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि विभाजन भारतीय इतिहास की एक बड़ी त्रासदी थी, जिसमें लाखों लोगों को अपने घर, परिवार और संपत्ति छोड़कर विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा। डीएम ने समाज में एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आए परिवार की सदस्य और बड़ौत निवासी सुदर्शना गिरोत्रा को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नही जा सकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.