कानपुर, अगस्त 14 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को विशेष अकादमिक व्याख्यान का आयोजन किया। अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के सहायक आचार्य मोहित अवस्थी ने विभाजन की प्रक्रिया में जनसंख्या के भौगोलिक वितरण के स्थान पर राजनीति को आधार बनाया गया। उन्होंने रेडक्लिफ सीमा-निर्धारण की प्रशासनिक चुनौतियों और उसके मानवीय प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महज छह सप्ताह में तैयार किए गए सीमा-निर्धारण के निर्णय में कई समस्याएं आईं। सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक पक्षों की जटिलताओं को पर्याप्त रूप से समाहित करना कठिन रहा। विभाजन की प्रशासनिक प्रक्रिया की कमियों की मानवीय कीमत सामान्य नागरिकों को चुकानी पड़ी।मुख्य यह भी पढ़ें- गुमनाम नायकों पर बनाए 100 वीडियोज, प...