उन्नाव, अगस्त 19 -- बीघापुर। विकासखंड क्षेत्र के रुझेई गांव स्थित रामनाथ इंटर कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत विभाजन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी को देश की एकता और अखंडता के महत्व को समझने का संदेश दिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सुरेश ने मानचित्र के माध्यम से अखंड भारत की सीमाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवा पीढ़ी से खंडित स्वतंत्रता के इतिहास का मूल्यांकन और चिंतन करने पर जोर दिया। जिला प्रचार प्रमुख नागेंद्र ने कहा कि भारत की अखंडता का संकल्प पूरा करने के लिए सबसे पहले परिवार की एकता के लिए त्याग करना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि एकता की शक्ति को समझने के लिए परिवार और समाज को मजबूत बनाना जरूरी है। उन्होंने विभाजन शब्द की विस्त...