सहारनपुर, अगस्त 14 -- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर की ओर से देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लाखों निर्दोष लोगों की स्मृति में मौन जुलूस निकाला गया। मौन जुलूस चमन पैलेस से शुरू होकर गीता मंदिर, बेरी बाग पहुंचा। इसके बाद गीता मंदिर में महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने कहा कि विभाजन की विभीषिका भारतीय इतिहास का दर्दनाक अध्याय है, जिसकी पीड़ा को देश कभी भुला नहीं सकता। लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा और असंख्य निर्दोष लोगों को जान गंवानी पड़ी। यह भी पढ़ें- विस्थापन व अमानवीय त्रासदी का काला अध्याय है विभाजन उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी से जुड़ी घटनाओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना ...