विभाजन की पीड़ा याद कर लिया भाईचारे और सौहार्द का संकल्प
शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- शाहजहांपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को शहीद उद्यान पार्क से गांधी भवन तक मौन कैंडिल मार्च निकाला गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नेतृत्व में निकले मार्च में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पंजाबी समाज के पदाधिकारियों और आम लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर विभाजन के दौरान जान गंवाने और विस्थापन की पीड़ा झेलने वालों को नमन किया। गांधी भवन में विभाजन विभीषिका पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। कैंडिल मार्च में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा और विनीत कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.