पीलीभीत, अगस्त 15 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अमित कुमार और उपप्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि विभाजन की त्रासदी को याद करना केवल इतिहास को दोहराना नहीं, बल्कि उससे सीख लेकर वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को शांति, एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देना भी है। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने विस्थापन, संघर्ष और कठिन परिस्थितियों का सामना किया था। कार्यक्रम में डॉ. पूजा सिंदवानी, डॉ. वरलक्ष्मी और डॉ. अरुणा सिंह ने कविता पाठ के माध्यम से विभाजन की पीड़ा को बयां किया। संचालन डॉ. मानसी सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों ने मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- विभाजन की विभीषिका दिवस पर निकाला गया मौन जुलूस यह भी पढ़ें- विभाजन में भौगो...