विभाजन की कठिन परिस्थितियों के बारे में दी जानकारी
मैनपुरी, अगस्त 14 -- शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भावपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले देशवासियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर और श्रद्धांजलि अर्पित करके हुई। विद्यार्थियों को वर्ष 1947 के विभाजन के ऐतिहासिक संदर्भों, व्यापक विस्थापन, हिंसा, अपनों से बिछड़ने की पीड़ा और लाखों लोगों द्वारा झेली गई कठिन परिस्थितियों से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने कहा कि यह त्रासदी हमें सामाजिक एकता और राष्ट्रीय अखंडता का महत्व सिखाती है। प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने कहा कि देश की वास्तविक शक्ति विविधता में एकता और आपसी भाईचारे में निहित है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: भारत विभाजन की विभीषिका को किया याद प्रशासनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.