पूर्णिया, जुलाई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसकी शुरुआत प्रखंड क्षेत्र से कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि जिले में कोई भी ऐसे संस्थान जो बगैर मानक या फिर अवैध रूप से चल रहे हैं। ऐसे संस्थानों पर शिंकजा कसने के लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक पखवाड़ा से अधिक समय से निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक की जांच चल रही है। इसके लिए 12 सदस्यीय टीम पूर्व से गठित है। इस दिशा में लगभग तीन सौ से अधिक संस्थानों की जांच की जा चुकी है। इन संस्थानों की अब सूची तैयार हो रही है किन किन संस्थानों में नियमबद्व रूप से नहीं चल रहा है। हालांकि जिन संस्थानों के कागजात में कमी है ऐसे संस्थान अपनी कागजात भी जमा कर रहे हैं। लेकिन नि...