रांची, फरवरी 8 -- रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने झारखंड सरकार से ऊर्जा विभाग में ऊर्जा सचिव के पदस्थापन की मांग की है। महासंघ के अध्यक्ष आदिल जहीर ने कहा कि ऊर्जा सचिव के नहीं रहने से विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों को आवंटन निर्गत नहीं हो रहा है। इससे विगत चार माह से कर्मचारियों और पदाधिकारियों का वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। इस मामले में राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि लगातार चार महीनों से विभाग के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को घोर वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। यहां तक कि आवश्यक खर्चों के लिए उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा विभाग में अनुपूरक बजट में आवंटन होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.