पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार का आगमन हुआ। उनका स्वागत स्कूल के प्राचार्य चितरंजन सिंह और अन्य आचार्य ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के साथ बैठक भी की। इस अवसर पर स्कूल के भैया-बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला तथा खेल मैदान का निरीक्षण किया। इनके साथ स्कूल के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्रा, सचिव राजीव रंजन सिंह भी थे। विभाग प्रमुख ने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जैसे संस्थान भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हैं। विद्यालय के प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त किया। साथ ही संस्थान को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस...