पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के साथ बैठक कर नए सत्र की कार्य-योजना पर विमर्श किया। स्कूल के प्राचार्य चितरंजन सिंह और अन्य आचार्य ने संयुक्त रूप विभाग प्रमुख का स्वागत किया। स्कूल के भैया-बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्रा, सचिव राजीव रंजन सिंह व प्राचार्य के साथ विभाग प्रमुख ने वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला तथा खेल मैदान का निरीक्षण किया। विभाग प्रमुख ने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जैसे संस्थान भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हैं। विद्यालय की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने संस्थान को हर संभव सहयोग का...