जहानाबाद, फरवरी 24 -- कई महीनों से सड़क का निर्माण काम था बाधित हिंदुस्तान असर घोसी, निज संवाददाता मोदनगंज प्रखंड के मननपुर ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। आपके अपने अखबार हिंदुस्तान के द्वारा ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से छापा गया था। इसके बाद विभाग के पदाधिकारी की नींद खुली और आनन-फानन में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। गौरतलब हो कि लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें एनएच 33 से मननपुर गांव से आगे तक इसका निर्माण होना है। इस सड़क के माध्यम से हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क का निर्माण कार्य चार महीने पूर्व शुरू किया गया था जिसमें सड़क को पूरी तरह उखाड़ कर छोड़ दिया गया था। सड़क पर बिखरे पत्थर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे थे और सड़क पर आने जाने वा...