बिहारशरीफ, जुलाई 1 -- विभाग की लापरवाही, शेखोपुरसराय में दुर्लभ वन्यजीव साही की मौत रेस्क्यू अभियान असफल हुआ तो कुछ लोगों घेरकर मार डाला डीएफओ ने कहा-जांच के बाद दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई फोटो शेखोपुरसराय : अम्बारी गांव में मृत साही। शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के अंबारी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव साही की मौत के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर लोग सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भटककर गांव पहुंची साही को ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़ लिया था और इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना तथा शेखपुरा वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग ने समय पर प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम नहीं भेजी।

वन विभाग की लापरवाही विभाग की ओर से केवल एक कर्मचारी को मौके पर भेजा गया, जो न तो पर्याप्त अनुभव...