वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी। बिजली मूल्य वृद्धि के प्रस्ताव पर आमराय लेने बनारस पहुंचे उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के सामने बिजली विभाग को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी। सोमवार को कमिश्नरी सभागार में मौजूद उपभोक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि विभाग अपनी नाकामी उनपर थोप रहा है। जनसुनवाई कर रहे आयोग के समक्ष किसान, बुनकर, उद्यमी समेत आम उपभोक्ताओं ने बिजली चोरी रोकने और वसूली में विभाग को अक्षम बताया। लोगों ने दो टूक कहा कि विभाग की शिथिलता का खामियाजा उपभोक्ता किसी हाल में नहीं भुगतेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों ने डिस्कॉम की कलई खोल दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में सभी बिजली कंपनियों पर प्रदेश के 3 करोड़ 88 लाख विद्युत उपभोक्ताओं का लगभग 5...