महाराजगंज, जून 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर तहसील टास्क फोर्स की बैठक हुई। एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार ने विभागों को आपस में समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान से इंसेफेलाइटिस पूरी तरह कंट्रोल हुई है। ऐसे में अभियान को सफल बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभियान में 11 विभाग शामिल है। विभाग आपस में समन्वय बनाकर सफल बनाने का कार्य करेंगे। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग अपने-अपने कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहा कि एक जुलाई को संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा, जो 31 जुलाई तक चलेगा। यह भी पढ़ें- मेरठ: एक जुलाई से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान डिप्टी सीएमओ डॉ...