बागपत, फरवरी 18 -- बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला गंगा, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की बैठक हुई। डीएफओ विनोद कुमार ने अवगत कराया कि वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराए गए वृक्षारोपण की सत्यापन रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जानी है। अभी तक पंचायती राज, पशुपालन, माध्यमिक शिक्षा, राजस्व, लोक निर्माण, उद्योग एवं औद्योगिक विभाग रिपोर्ट नहीं दी है। संबंधित विभागों को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बताया कि कृष्णी नदी को पुनरोद्धार हेतु चयनित किया गया है। इसकी कार्ययोजना बनेगी, जिसे राज्य स्वच्छ गंगा मिशन दी जाएगी। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी, जल निगम को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभागों के समन्वय से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन को रिपोर्ट देंगे। इस अवसर पर...