जहानाबाद, मई 19 -- रतनी, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के सोहरैया एवं झुनाठी पंचायत मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया । सहयोग शिविर में जिले की प्रभारी सचिव डॉ आशिमा जैन ने जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित सहयोग शिविर झुनाठी का भ्रमण कर निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- जनसेवा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा: रामकृपाल यादवनिरीक्षण प्रक्रिया निरीक्षण के क्रम में उन्होंने झुनाठी पंचायत सरकार भवन पहुंचकर शिविरों की कार्यप्रणाली, विभागीय समन्वय एवं आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा शिकायतों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, पीएचईडी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, फार्मर आईडी निर्माण, राजस्व एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक...