फतेहपुर, जून 13 -- चौडगरा। करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग लवारिश हो गया है। अपनी जर्जरता की कहानी बयां कर रहा है। सड़क निर्माण कराने वाले अधिकांश विभागों को पता नहीं है कि यह मार्ग किस विभाग के अंतर्गत आता है। जिसका खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। एक समाजसेवी में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, बावजूद इसके कोई समाधान नहीं निकल सका। मलवां विकास खंड के रेवाड़ी, समसाही (सुल्तानपुर) संपर्क मार्ग से लक्ष्मणपुर गांव को जोड़ने वाला लगभग 800 मीटर लंबा संपर्क मार्ग वर्षों से अत्यंत खराब एवं जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। सड़क की दुर्दशा के चलते क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय समाजसेवी अजीत कुमार सैनी ने सड़क निर्माण को लेकर जिला पंचायत, मण्डी समिति तथा पीडब्ल्य...