नैनीताल, फरवरी 5 -- नैनीताल, संवाददाता। जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने गुरुवार को नैनीताल क्लब में विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीडीओ अरविंद कुमार पांडे से कहा कि सभी विभागों की ओर से आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रमों की प्रगति का निरीक्षण करें। संचालित किए गए ट्रेनिंग कोर्स से अब तक कितने लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है, इसकी वर्षवार रिपोर्ट भी तैयार करें। जेजेएम योजना के लिए तीन करोड़ रुपये की मांग की गई। कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से घेर बाढ़ योजना, मिशन एप्पल, कीवी और ड्रैगन फ्रूट, किसान फार्म रजिस्ट्रेशन आदि की प्रगति के बारे में बताया गया। प्रभारी सचिव ने पशुपालन विभाग को गोट वैली स्कीम को अलग-अलग ब्लॉकों में संचालित करने, डेयरी विकास विभाग से समिति की सब्सिडी की रिर्पोट तैयार करने, दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता क...