छपरा, फरवरी 7 -- छपरा, एक संवाददाता। शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले राजेंद्र सरोवर पोखर के सौंदर्यीकरण और विकास का सपना अब तक साकार नहीं हो सका है। करीब 24 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित इस पोखर के निर्माण और जीर्णोद्धार का कार्य विभागीय लापरवाही और संवेदक की उदासीनता के कारण अधर में लटका हुआ है। नगर प्रशासन द्वारा कार्यादेश जारी किए जाने के बावजूद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है जबकि निविदा वैधता की तिथि 120 दिन यानी 4 माह की होती है लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी संवेदक द्वारा कार्य का शुभारंभ नहीं किया गया था। इसको लेकर पूर्व मेयर सह वार्ड पार्षद सुनीता देवी ने सारण के प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम व नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कर संविदा को काली सूची में डालकर पुनः निविदा प्रकाशन कराने का आग्रह किया है। बताया जाता है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.