विभागीय लापरवाही पर गिरी गाज, आदित्यपुर के दो एसआई रमण और सुनील सस्पेंड
सराईकेला, जून 16 -- सरायकेला । सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कर्तव्यहीनता और लापरवाही के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में शिथिलता बरतने के आरोप में आदित्यपुर थाने में पदस्थापित दो सब इंस्पेक्टरों (उपनिरिक्षकों) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में सब इंस्पेक्टर रमण विश्वकर्मा और सुनील प्रमाणिक शामिल हैं।जिला पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, दोनों सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने की शिकायतें मिली थीं। पॉक्सो एक्ट जैसे संवेदनशील मामले में दोनों अधिकारियों के ढुलमुल रवैये को एसपी निधि द्विवेदी ने अत्यंत गंभीरता से लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने दोनों को तुरंत सस्पेंड करने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.