सीतामढ़ी, मई 11 -- शिवहर। स्थानीय विधायक व राज्य के समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता के मंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार शिवहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। शिवहर जिले के सीमा धनकौल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद से मिलने उनके आवास पहुंची मंत्री श्वेता गुप्तासमारोह का संबोधन शिवहर नगर के बीआरसी रोड स्थित एक उत्सव पैलेस में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार ने जो उन्हें जिम्मेवारी सौंपी है। उसका वह बेहतर तरीके स...