पीलीभीत, अप्रैल 17 -- पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत विकास खण्ड़ ललौरीखेड़ा के ग्राम रूपपुर कमालू में ग्राम प्रधान कमलेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चाइल्ड हेल्पलाइन से परामर्शदाता मानिष्ता गुल अंसारी ने समिति के सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि समिति के माध्यम से जनपद के जरूरतमंद बच्चों को योजनाओं से अवगत कराना और लाभान्वित किये जाने का कार्य करना है। विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उप्र कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताये गए। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की सूचना मिलने पर 1098 पर करें सूचित यह भी पढ़ें- म...